हालांकि, तुरंत व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद व्यक्ति की हालत स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि कपकहाला गांव में ग्रामीण सीमांचक मलिक को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। लेकिन उनको सिर हिलाते देखने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।
पुलिस के मुताबिक मलिक शनिवार को बकरियों और भेड़ों को चराने के लिए जंगल गए थे, लेकिन शाम में मवेशियों के लौटने के बाद भी वह नहीं लौटे। इसके बाद शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने मलिक को बेजान स्थिति में देखा और उसे घर ले आए।
परिवार के सदस्यों और गांव के अन्य लोगों ने मलिक को मरा हुआ जान अंतिम संस्कर की तैयार कर ली। जब मलिक को गांव में अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया तो अचानक उनका सिर हिलने लगा, जिससे लोग घबरा गए। कुछ मिनट बाद उनमें से कुछ तो वहां से भाग खड़े हुए।
from Rochak Post https://ift.tt/33uxnQM




No comments:
Post a Comment