किसी भी रिलेशनशिप में हमेशा के लिए खुशियां और प्यार नहीं बना रहता। कोई न कोई वजह रिश्तों में दरार पैदा कर देती हैं। रिश्तों में जितना प्यार होता है उतनी ही लड़ाई या झगड़े होना लाजमी है। लेकिन कई बार हमारी खुद की गलती की वजह से अनबन होती है। अगर हम इन गलतियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे तो रिश्तों में दूरियां बढ़ने की वजहों को कम किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जो रिश्तों के टूटने की वजह बन सकती हैं।
पार्टनर की किसी दूसरे तुलना करना: रिश्ता चाहे गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का हो या पति-पत्नी का, विश्वास पर टिका होता है। अगर रिश्ते में विश्वास नहीं होगा तो दोनों के एक-दूसरे से अलग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। विश्वास तब खत्म होता है जब आपका पार्टनर आपकी तुलना दूसरों से करने लगे।
नेगेटिव बातें करना: हर समय लगातार नेगेटिव बातें करने से भी आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। किसी की बुराई करना या नेगिटिव बातें करने से पार्टनर के मन में आपकी नकारात्मक छवि बन जाती है।
हमेशा अपनी चलाना: किसी भी रिलेशनशिप में दोनों लोगों को बराबर का सम्मान देना जरूरी होता है। एक-दूसरी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन कई बार दोनों में ले एक व्यक्ति जिद्दी होता है जो की हर जगह अपनी चलाता है। कई बार एडजस्ट नहीं हो पाता, इसीलिए रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।
from Rochak Post https://ift.tt/3dIpvjh
No comments:
Post a Comment