Monday, 29 June 2020

टिकटॉक बैन होने पर कंपनी को तगड़ा झटका, भारत से रोजाना कमाता था इतने करोड़


दुनिया की मशहूर एप टिकटॉक (TikTok) पर भारत में बैन लगने से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। टिकटॉक एप का संचालन करने वाली कंपनी बीजिंग की बाइटडांस टेकनोलॉजी को रोजाना साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा है। इसके अलावा 250 कर्मचारियों की नौकरियों पर भी खतरा बना हुआ है।


बता दें कि टिकटॉक से यूजर्स स्पेशल इफेक्ट के जरिए से शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं और यह दुनिया की सबसे मशहूर एप्स में से एक है। यह तकरीबन भारत में तीन सौ मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड की जा चुकी है। वहीं, दुनियाभर में इस एप को एक बिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। ऐप के जरिए बॉलीवुड के डायलॉग, जोक्स, गानों पर यूजर्स वीडियो बनाते हैं। इतना ही नहीं इसमें लिप-सिंक से लेकर लोकप्रिय गानों और म्यूजिक पर डांस भी करते हैं।


बता दें कि उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल को इस एप के जरिए अश्लील एवं अनुचित सामग्री परोसे जाने का हवाला देते हुए केन्द्र को 'टिक-टॉक एप पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। शीर्ष अदालत ने 'टिक-टॉक एप पर प्रतिबंध लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।


इस मामले में सुनवाई शुरू होते ही टिकटॉक पर मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उसे रोजाना साढ़े चार करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हो रहा है और बीस लाख से अधिक इसके उपभोक्ताओं के सुरक्षा उपाय खतरे में हैं।


from Rochak Post https://ift.tt/2NIFza1

No comments:

Post a Comment