Thursday 18 July 2019

वो चार अजीबो-गरीब वजह जो महिलाओं को मां नहीं बनने देती!


गर्भधारण की इच्छा रखने और कोशिश करने के बाद भी बहुत-सी महिलाओं के लिए यह मुमकिन नहीं हो पाता। इसके कई कारण होते हैं जैसे अनुवांशिक समस्याएं, शारीरिक कमज़ोरी, हार्मोनल असंतुलन या कई बार मानसिक समस्याओं की वजह से भी आपकी गर्भधारण की कोशिश कामयाब नहीं हो पाती। लेकिन हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी अजीबो-गरीब वजहों के बारे में जिनके कारण आपको कंसिव करने में हो सकती है परेशानी।

1. बॉडी मॉस इंडेक्स
जिन महिलाओं का बॉडी मॉस इंडेक्स या बीएमआई बहुत अधिक होता है उनके लिए गर्भधारण मुश्किल हो सकता है। कुछ स्टडीज़ के मुताबिक प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले आपको अपने वजन, डायट और एक्सरसाइज़ के बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए और पता करना चाहिए कि किस तरह से आप बीएमआई कंट्रोल करते हुए गर्भधारण कर सकती हैं।

2. प्लास्टिक
 प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ आपकी फर्टिलिटी के लिए भी नुकसानदायक है। यह आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित करता है। लेकिन बावजूद इसके हमारे घरों और ज़िंदगी में प्लास्टिक का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। हमारे खाने के डिब्बों से लेकर खाना खाने के लिए इस्तेमाल होनेवाली प्लेट्स और पानी की बॉटल आदि का भी हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल करते हैं। प्लास्टिक से रिसनेवाले फैथालेट्स एंडोक्राइन डिसरप्टर्स  हैं जो आपके शरीर की प्राकृतिक क्षमता को प्रभावित करते हैं और आपको गर्भधारण में मुश्किल डालते हैं।

3. नींद की कमी
स्ट्रेस, डिप्रेशन से बचने और मानसिक शांति के लिए आपको प्रेगनेंट होने के लिए भी अच्छी नींद की ज़रूरत होती है। अगर आप अच्छी नींद नहीं लेती तो आपकी फर्टिलिटी पर इसका असर पड़ सकता है।

4. विटामिन डी की कमी
गर्भधारण करने के लिए विटामिन डी भी काफी महत्वपूर्ण है। इसीलिए अपने भोजन और नैचुरल तरीकों से विटामिन डी प्राप्त करें और अपने डॉक्टर के सम्पर्क में रहें।


from Rochak Post https://ift.tt/2Gh7DOH

No comments:

Post a Comment