जी हां, अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग बच्चों को हवा में उछालते हैं और बच्चे खुश हो जाते हैं लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इससे बच्चे को अंदरुनी चोटें लग सकती हैं या फिर जान जा सकती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चों के गर्दन की हड्डी बेबद नाजुक होती हैं, साथ ही बच्चे का सिर, शरीर से बड़ा होता है, हवा में बच्चे को उछालने से पूरा प्रेशर उनके मस्तिष्क पर होता हैं। इसके साथ ही बच्चे को अपने शरीर पर नियंत्रण करना भी नहीं आता है, जिस कारण बच्चे को अंदरुनी चोटें लगने का खतरा होता। ये चोट भले ही बाहर से नहीं दिखती हैं लेकिन इतनी खतरनाक होती है कि बच्चे की मौत भी हो सकती हैं।
इसलिए आप भी अपने बच्चें को कभी हवा में ना उछालें और ना ही अपने किसी रिश्तेदारों को ऐसा करना दें। बच्चों को खुश करने के लिए ऐसे खेल खतरनाक हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
from Rochak Post http://ift.tt/2BXdoQT




No comments:
Post a Comment