अमेरिका के कैलिफोर्निया में चैपमैन यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर व अध्ययन के मुख्य लेखक डेविड फ्रेडरिक ने कहा, "सामान्य वजन वाले व अधिक वजन वाले पुरूषों ने सर्वाधिक यौन साथी की बात स्वीकार की, जबकि कम वजन वाले पुरूषों ने सबसे कम यौन साथी की बात कही।"
वहीं महिलाओं के संदर्भ में भी यह बात सामने आई कि अन्य महिलाओं की तुलना में कम वजन वाली महिलाओं के यौन साथी कम रहे। फ्रेडरिक ने कहा, "कम वजन वाली महिलाओं के यौन साथी कम होने के कई कारण हो सकते हैं। वे अपने वजन को लेकर बेहद असंतुष्ट हो सकती हैं, जिसके कारण वे अपने शरीर के प्रदर्शन में अरूचि दिखाती होंगी। इसके अलावा, कई तरह की बीमारियों से पीडित होने के कारण भी उनके वजन में कमी हो सकती है, जिसके कारण उनके यौन साथियों की संख्या में कमी हो सकती है।"
कद और सेक्स पार्टनर की संख्या के बीच किसी तरह के संबंध को लेकर कोई खुलासा सामने नहीं आया। हां, नाटे पुरूषों ने सामान्य कद वाले पुरूषों की तुलना में कम यौन साथी की बात जरूर कबूली। यह अध्ययन शोध पत्रिका "इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी" के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है।
from Rochak Post http://ift.tt/2CkFhOq




No comments:
Post a Comment