Wednesday, 14 February 2018

बिकिनी पहनकर सनी लियॉन कर रही यहाँ फसल की हिफाजत !


किसान अपनी फसल को ख़राब होने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते है। आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अपनी फसलों को खराब होने और बुरी नजर से बचाने के लिए अपने खेत में सनी लियोनी का पोस्टर लगा लिया है और इसके पीछे उसने जो कारण बताया वह भी बहुत दिलचस्प है।



# हर साल हो जाती थी फसल खराब :

नेल्लोर जिले के बांदाकिंदिपल्ली गांव के निवासी किसान ए.चेंचू रेड्डी ने जानकारी देते हुए कहा कि उसकी फसल हर बार ख़राब हो जाती थी और उसने अपनी फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए कई टोन-टोटके किये लेकिन सब बे-असर मालूम हुए।


# लगाया सनी लियोनी का पोस्टर :

उसके बाद उसके एक दोस्त ने उसे सनी लियोनी का पोस्टर अपने खेत में लगाने की सलाह दे डाली। बार-बार अपनी फसल की बर्बादी देख और कोई भी उपाए काम आता ना देख ए.चेंचू रेड्डी ने इस सलाह को मानने की सोची और खेत में सनी लियोनी का पोस्टर लगा दिया और उस पर तेलगु में लिखा - 'मुझसे जलना मत'।


# फसल छोड़ सनी को देखते है लोग :

ए.चेंचू रेड्डी ने बताया कि उनका खेत सड़क किनारे होने की वह से लोगों की नजर इस पर पड़ती थी और उनके खेत में उगाई गई सब्जियां लोगों के द्वारा बर्बाद कर दी जाती थी। पर जब से ए.चेंचू रेड्डी ने सनी लियोनी का पोस्टर लगाया है तब से लोग फसल छोड़ सनी का ही पोस्टर देखते हैं और ए.चेंचू रेड्डी की फसल बर्बाद होने से बच जाती है।


VIDEO : प्रिया ने अब फ्लाइंग किस देकर किया सब को घायल, देखें वीडियो !



from Fir Post http://ift.tt/2F1ja2A

No comments:

Post a Comment