आजकल ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त है। ठीक एक साल पहले ऐश्वर्या रणवीर कपूर के साथ 'ए दिल है मुश्किल' में नज़र आयो थी उसके बाद ये अब फिल्म में आने वाली हैं। आपको बता दे KriArj Entertainment के तले बन रही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया जा चूका है जिसमे ऐश अपने लुक से सभी को मदहोश कर रही है।
# पहनी मिलिट्री जैकेट :
इस पोस्टर को KriArj Entertainment ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमे ऐश्वर्या ने मिलिट्री जैकेट पहना है साथ ही ब्लैक टॉप और जींस पहने हुए ये काफी कूल और स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं। इसी के साथ ब्लैक कलर का चश्मा उनकी ख़ूबसूरती पर चार चाँद लगा रहा है।
# अनिल ऐश्वर्या की जोड़ी :
फन्ने खां में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। काफी लम्बे अरसे बाद ऐश्वर्या और अनिल कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। पहले इन्हे 'ताल' में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज़ तारीख सामने नहीं आयी है लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म साल के अंत में रिलीज़ की जाएगी।
from Fir Post http://ift.tt/2BXE43U





No comments:
Post a Comment