Saturday, 26 January 2019

अपने घर में होनी चाहिए इतनी खिड़कियाँ तभी चमकती है किस्मत


किसी भी भवन में खिड़कियों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है और कहते हैं भवन की खिड़कियां, भवन के भीतर ऊर्जा को, प्रकाश को अंदर लाती हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार खिड़कियों की स्थिति का भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाल देती है और गलत दिशा में खिड़कियाँ होने से भवन में रहने वाले निवासियों को उसके अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ जाता है।

घर में होनी चाहिए इतनी खिड़कियाँ:

# घर में खिड़कियों की संख्या सम हो किंतु दस के गुणक में जैसे- 10, 20, 30 या 40 न हो। किसी कमरे की किसी एक दीवार में जहां तक हो सके एक से अधिक खिड़कियां न रखें।

# इसी के साथ कमरे की साइज के अनुपात में खिड़की बड़ी ही बनवाएं तो आपको लाभ होगा और वास्तु सही होगा।

# इसी के साथ अधिक ऑक्सीजन एवं ताजा हवा के लिए अपेक्षित है कि प्रत्येक लिविंग रूम में कम से कम दो खिड़कियां व दो रोशनदान अवश्य हों। 

# खिड़कियां ऊंचे स्थानों पर हों ताकि शुद्ध हवा आसानी से घर में प्रवेश कर सके और अशुद्ध हवा दूसरी खिड़की से बाहर निकल सकें क्योंकि यह किसी भी घर के लिए शुभ माना जाता है।



from Fir Post http://bit.ly/2G30uSz

No comments:

Post a Comment