Saturday, 26 January 2019

क्या आपको देखते ही भौंकने लगते है कुत्ते, तो समझ जाएँ यह संकेत


शकुन शास्त्र के अनुसार जानवरों के क्रिया-कलापों को देखकर आगे होने वाली घटना का अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं कुत्ता भी एक ऐसा जानवर है जो आने वाले समय और शकुन और अपशकुन को बताता है। ऐसे में आज हम आपको मनुष्यों के सबसे वफादार जानवर कुत्ते से जुड़े शकुन-अपशकुन बताने जा रहे हैं जिन्हे जानने के बाद आप सभी के होश उड़ सकते हैं।

देखते ही भौंकने लगते है कुत्ते:

# अगर किसी यात्री को देखकर कुत्ता भय से या क्रोध से गुर्राता है या फिर बिना किसी कारण से इधर-उधर चक्कर काटता है तो उस यात्रा करने वाले को धन की हानि होने की संभावना रहती है।

# अगर यात्रा करते समय किसी व्यक्ति को कुत्ता अपने मुख में रोटी, पूड़ी या अन्य कोई खाद्य पदार्थ लाता दिखे तो उस व्यक्ति को धन लाभ होने की संभावना बनती है।

# जिसके घर में कोई कुत्ता बहुत देर तक आकाश, गोबर, मांस, विष्ठा देखता है तो उस मनुष्य को सुंदर स्त्री की प्राप्ति और धन का लाभ होने के योग बन जाते हैं।

# अगर कुत्ता अपनी जीभ से अपने दाहिने अंग को चाटता है अथवा खुजलाता है और आप उसे देख लेते हैं तो आपकी कार्य सिद्धि होती है और यह उसी की सूचना है।



from Fir Post http://bit.ly/2DCB8cJ

No comments:

Post a Comment