आजकल सेक्स के बारे में लोगों में उत्तेजना कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है। अमेरिका में एक मामला सामने आया है। अमेरिका के इंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन की बीच की दूरी करीब 350 किलोमीटर है लेकिन एक आदमी ने इतनी लंबी दूरी पैदल चलकर ही तय कर ली। 32 साल के इस शख्स ने इतनी दूरी कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए तय नहीं की बल्कि वह एक जघन्य अपराध को अंजाम देने के मंसूबे से ऐसा किया।
350 किमी की पैदल यात्रा:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सोच के धनी व्यक्ति का नाम टॉमी ली जेनकिंस है जो अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर का रहने वाला है। इस शख्स ने इतनी लंबी दूरी एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया। जेनकिंस जिस लड़की से मिलने जा रहा था उससे इसकी दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम हुई थी। 14 साल की काइली मैरी ने जेनकिंस को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होना प्रांरभ हो गई।
ये था पूरा मामला:
जेनकिंस बार-बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था। लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दिया। काइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा। इसके बाद उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा। जेनकिंस उस लड़की से मिल इस अपराध को अंजाम देता कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
from Fir Post https://ift.tt/33F9oOF


No comments:
Post a Comment