Monday, 14 October 2019

अपनी बीवी का ख्याल एक नाजुक फूल की तरह रखते हैं ये 3 राशि वाले पति


हमारे समाज में मान्यता है कि पति पत्नी का रिश्ता एक कच्चे धागे की तरह होता हैं। यही वजह है कि अक्सर लोग हमेशा ही सलाह देते हैं कि इसे संभालकर रखा जाए, क्योंकि इसमें हुई छोटी सी गलती भी रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियाँ बताने जा रहे है जिसके जातक अपनी बीवी का ख्याल एक नाजुक फूल की तरह रखते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी है वो राशियाँ.....

मेष राशि


सबसे पहले नाम आता है मेष राशि वाले जातकों का, जी हां इस राशि वाले पति अक्सर ही अपनी बीवी से बेहद प्यार करते हैं। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को लेकर कुछ ज्यादा ही केयरिंग नेचर के होते हैं और उनकी हर छोटी बड़ी बात का ख्याल रखते हैं। यह सुख हो या दुःख इसका जरा भी असर अपनी शादीशुदा जिन्दगी पर नहीं पड़ने देते हैं। ये अपनी बीवी के लिए कुछ भी कर गुजरने की ताकत रखते हैं। यहाँ तक कि कई बार तो ये अपने घर वालो से ज्यादा बीवी की ही सुनते हैं।

सिंह राशि


अब बारी आती है सिंह राशि वाले पति की तो ये अपनी बीवी को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते हैं। ये अपनी बीवी के बिना रह नहीं पाते हैं। इन्हें अपनी बीवी से बेहद ही ज्यादा प्रेम रहता है और इनके लिए सबकुछ इनकी पत्नी ही होती हैं। पत्नी के आगे ये किसी की नहीं सुनते हैं। इनकी एक और खासियत ये होती है कि ये अपनी पत्नी को लेकर ये ज्यादा प्रोटेक्टिव होते हैं। कोई भी इनकी पत्नी की बेज्जती कर आसानी से बाख कर नहीं निकल सकता हैं। ये अपनी पत्नी बेज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।

धनु राशि


अब बारी आती है धनु राशि की, इस राशि के जातक के पति अपनी बीवी से एक खास रिश्ता बनाकर रखते हैं। इनका स्वभाव बिल्कुल रोमांटिक होता है ये हमेशा यही कोशिश करते हैं कि इनकी बीवी के चेहरे पर कभी उदासी ना आए। ये अपनी पत्नी को सदा खुश देखना पसंद करते हैं। इन्हें बीवी की आँखों में आंसू बर्दाश्त नहीं होते हैं। ये अक्सर अपनी बीवी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रयत्न करते रहते हैं। इसके साथ ही ये बीवी का बहुत ज्यादा ख्याल भी रखते हैं। बीवियां इन राशि के मर्दों के पास रानी की तरह रहती हैं। हर मामले में ये एक परफेक्ट पति साबित होते हैं।


from Rochak Post https://ift.tt/2OMdhgQ

No comments:

Post a Comment