कई लोग तांबे के बर्तन में भोजन करना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखे कुछ खाद्य पदार्थ को खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। आइए जानें कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिसे नहीं तांबे के बर्तन में न रखना चाहिए और न ही खाना चाहिए। तांबे के जग में पानी पीना तो सेहत के लिए सही है लेकिन अगर इस जग में नींबू का शर्बत या शिकंजी पीते हैं तो ये बहुत नुकसानदेह होता है।
नुकसान पहुंचाते है ताम्बे के बर्तन:
दही में पेट को ठीक करने वाले बैक्टीरिया लैक्टोबेसिलस पाए जाते हैं। लेकिन अगर इसको तांबे के बर्तन में जमा दिया जाए तो ये अपने स्वभाव के उलट परिणाम दिखाने लगती है।
दूध या दूध से बने किसी भी पदार्थ को तांबे के बर्तन में रखने पर उसके सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। अगर तांबे के बर्तन में दूध से बने पदार्थ को खा लिया जाए तो उल्टी, डायरिया या पेट से जुड़ी परेशानी हो जाती है।
तांबे के बर्तन में अचार रखने से तांबे के साथ मिलकर अचार जहरीला हो जाता है। इसको खाने से पेट में जलन, एसीडिटी और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
from Fir Post https://ift.tt/2VIsEs2


No comments:
Post a Comment