Friday, 18 October 2019

टैटू को घर पर ही करें रिमूव, अपनाएं ये आसान घरेलु तरीके


अक्सर टैटू बनवाने के कुछ समय बाद ही आप उससे बोर फील करने लगते हैं। पर तब लगता है कि काश इसे हटा सकते। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्‍हें आजमा कर आप टैटू घर में ही हटा  सकते हैं।

अपनाएं ये आसान तरीके:

# करीब 100 ग्राम नमक (6 चम्मच) में नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनायें। अब रुई का टुकड़ा इस मिश्रण में लगाकर टैटू पर 30-40 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद टैटू वाली जगह को गर्म पानी से धो दें।


# टैटू हटाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा का गूदा, 2 चम्मच नमक, 2 चम्मच शहद, 2 चम्मच दही एक कटोरी में लेकर मिला लें। इस मिश्रण को टैटू के ऊपर लगा दें और 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गर्म पानी से धो लें।

# टैटू मिटाने के लिए लैवेंडर आयल एक अच्छा उपाय है। स्किन पर लगाने के लिए भी यह आयल सुरक्षित है। लैवेंडर ऑयल टैटू हटाने के अलावा त्वचा का लालपन, एक्ने, सनबर्न, चोट के निशान और दाग-धब्बे भी कम करता है।


# एक छोटा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिक्स करके टैटू वाली जगह पर रोज लगायें. नीम्बू एक ब्लीचिंग एजेंट जैसे काम करता है और शहद स्किन के निशान हल्का करता है।



from Fir Post https://ift.tt/2qrK68B

No comments:

Post a Comment