Saturday, 19 October 2019

जिंदगी में कभी ना करें ऐसे लोगों से दोस्ती, वरना हमेशा जेब रहेगी खाली


जिंदगी में एक दोस्त जरुरी होता है जिससे हम अपने सुख-दुःख बाँट सकें। दोस्त का मतलब है जो आपका हितैषी हो, जो आपके भले के बारे में सोचे। लेकिन कुछ ऐसे दोस्त भी होते हैं जो आपकी जेब खाली करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, यह जाने बिना कि उसके बाद आपकी क्या हालत होगी।

दोस्त जिनसे दूर रहना बेहतर:

# कुछ जो हर वक़्त आपसे उधारी माँगते रहते हैं, आपकी चीज़ों का इस्तेमाल बिना पूछे करते हैं, यहाँ तक कि अपने खर्चों का भार भी आपके सर पर डाल देते हैं।


# इस तरह का दोस्त ना सिर्फ़ ख़ुद बड़े-बड़े खर्चे करता है बल्कि आपसे भी बेहिसाब खर्चे करवाता है। खाना खाने जाना है तो बड़े रेस्टोरेंट में, पिक्चर देखनी है तो महँगी टिकट लेकर और ऐसे ना जाने कितने खर्चे।

# इस तरह के दोस्त गंदी आदतों के शिकार होते हैं। दारु, ड्रग्स, जुएबाज़ी वगैरह के शौक़ रखते हैं और आपको भी उसी में घसीटने की कोशिश जारी रहती है।


# इन दोस्तों से बच कर रहना, इन्हें हर दम पैसा बनाने के नए-नए आईडिया सूझते रहते हैं और ख़ास बात ये है कि ये अपनी जेब नहीं, आपकी जेब हल्की करने में लगे रहते हैं।



from Fir Post https://ift.tt/2pCS9ig

No comments:

Post a Comment