अक्सर प्यार में लड़ना-झगड़ना आम बात है फिर लड़कियों का गुस्सा तो नाक पर ही होता है। फिर लड़कों का मनाना शुरू हो जाता है। गर्लफ़्रेंड नाराज़ तो भर दिया उसके मैसेज बॉक्स को अपने सॉरी से। ऐसे तो वो और नाराज़ हो जाएगी। सिर्फ़ एक मैसेज कीजिए वो स्वीट एंड शॉर्ट। फिर देखिए उस मैसेज का कमाल, प्यार में पागल ना हो जाये तो कहना।
गर्लफ्रेन्ड को सॉरी कैसे कहें:
# आपको लगता है कि पेपर पर लिखने से अच्छा है कि मोबाइल पर टाइप करके भेज दें, लेकिन पेपर पर अपनी हैंड राइटिंग में लिखा सॉरी और प्यारा सा स्माइली आपकी महबूबा को मनाने को लिए काफ़ी रहेगा।
# सरप्राइज़ विज़िट हमेशा ही ग्रलफ्रेंड को अच्छा लगता है। उन्हें ऐसा लगता है कि आप उन्हें ज़्यादा भाव दे रहे हैं। इसका सबसे बेहतर तरीक़ा है कि उन्हें घर के रास्ते या फिर घर के पास वाले पार्क में जाकर मिलें।
# लड़कियों को कार्ड बहुत पसंद होता है। ऐसे में ड्राई सॉरी कहने से काम नहीं चलेगा। बेहतर होगा कि आप एक म्यूज़िक कार्ड ख़रीदें और उसे अपनी दिलरुबा को गिफ़्ट करें। उनका मूड मिनटों में बदल जाएगा।
# सॉफ्ट टॉयज लड़कियों का पसंदीदा साथी होता है। यही साथी आपको अपने साथी के और भी क़रीब लाएगा। बहुत महंगा नहीं, लेकिन एक प्यारा सा सॉफ्ट टॉय अपनी दिलरुबा को दें।
from Fir Post https://ift.tt/2oqTBo0




No comments:
Post a Comment