Saturday, 19 October 2019

पार्टनर की इन बातों को भूलकर भी न करें बेस्ट फ्रेंड से शेयर, रिश्ता हो जाएगा बर्बाद


शादी, दो लोगों को एक बंधन में बांधने का नाम है, जिसके बाद दोनों की जिंदगी का हर सुख-दुख एक हो जाता है, लेकिन पार्टनर के अलावा हर किसी की लाइफ में एक खास और स्पेशल दोस्त जरुर होता है, जिसे वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात बिना किसी परेशानी और झिझक के कह पाते हैं। ये आदत महिलाओं में ज्यादा होती है, वो अक्सर अपनी परेशानियों को कम करने के लिए अपने खास दोस्त से शेयर करना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार कपल्स के बीच की बातों को अगर आप अपने फ्रेंड के साथ शेयर करते हैं, तो इसका रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में आज हम करवा चौथ 2019 के मौके पर महिलाओं को उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बेस्ट फ्रेंड से भी शेयर करने से बचना चाहिए.....

1. आपस की लड़ाई


हर रिश्ते की तरह पति-पत्नी में भी लड़ाई झगड़े होना बेहद सामान्य बात है, लेकिन अगर आप अपनी हर बार की लड़ाई के बारे में अपने बेस्ट फ्रेंड को बताती हैं, तो इससे आपकी और आपके रिलेशनशिप की नेगेटिव इमेज बनेगी। इसके साथ फ्रेंड के आपके सपोर्ट करने की वजह से आप कई बार गलत होते हुए भी खुद को सही साबित करेगीं। इससे पार्टनर के मन में भी आपके प्रति नकारात्मक विचाए डेवलप होगें। लंबे समय तक ऐसा रहने पर आपका रिश्ते में धीरे-धीरे दरार आने लगती है।

2. पार्टनर की पर्सनल बातें


आपका चाहें कितना ही क्लोज और भरोसेमंद दोस्त हो, लेकिन फिर भी उससे अपने पति या पार्टनर की पर्सनल बातें शेयर न करें। आपका ऐसा करना आपके रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है। क्योंकि पार्टनर आप पर भरोसा करके ही अपनी पर्सनल बातें और प्रॉब्लम शेयर करते हैं और उनमें आपकी हेल्प की ख्वाहिश रखते हैं, जो पूरी न होने पर खत्म हो जाती है।

3. पार्टनर की बीमारी या डर


अगर आपके पार्टनर को किसी चीज से डर लगता है या वो किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इस बात को अपने खास दोस्त से शेयर करने से बचना चाहिए। क्योंकि डरने वाली बात बताने पर वो आपके पार्टनर का मजाक बना सकते हैं और गंभीर बीमारी का पता चलने पर आपसे दूरी बना सकते हैं। इसके साथ ही आपके रिश्ते में भी खटास आ सकती है।

4. पार्टनर के परिवार की बुराई


भूलकर भी अपने पार्टनर के परिवार की बुराई फ्रेंड से न करें, क्योंकि इससे जहां आपके ससुराल की नेगेटिव इमेज बनेगी वहीं, आपकी मैरिड लाइफ में भी इससे तनाव आना तय है, क्योंकि हर किसी को अपने परिवार की बुराई पसंद नहीं आती है।

5. फाइनेंशियल प्रॉब्लम


अगर आपके घर में कोई आर्थिक परेशानी है, तो सबसे पहले उसे अपने स्तर पर संभालने की कोशिश करें। अगर समस्या बढ़ी हैं, तो पार्टनर से बात करने के बाद ही किसी से शेयर करें या हेल्प लें। ऐसे में अगर आप पति से बिना पूछे फ्रेंड से फाइनेंशियल प्रॉब्लम के बारे में शेयर करती हैं, तो इससे आपके रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है।


from Rochak Post https://ift.tt/2J5fAb1

No comments:

Post a Comment