आमतौर पर इस तरह की समस्या कम संख्या में और कमजोर स्पर्म (शुक्राणु) के कारण होती है जबकि गर्भधारण के लिए स्पर्म की ही जरूरत पड़ती है। ऐसे मामलों में गर्भाशय (फेलोपियन ट्यूब) तक स्पर्म पहुंच नहीं पाता है और कई प्रयास के बावजूद महिला गर्भधारण करने में असमर्थ रह जाती है। पुरुष इनफर्टिलिटी के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं, जिसमें धूम्रपान और अधिक शराब पीने की लत मुख्य कारण हैं।
अधिकांश मामलों में सुदृढ़ शारीरिक संरचना के लिए लड़के कम उम्र से ही स्टेरॉयड और दवाइयां लेने लगते हैं जिस कारण भविष्य में उन्हें इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज और डाइटिंग के लिए भूखे रहने जैसी आदतें भी पुरुष फर्टिलिटी को प्रभावित करने का मुख्य कारण हैं। युवाओं में तेजी से बढ़ते तनाव और अवसाद के साथ-साथ प्रदूषण और निष्क्रिय लाइफस्टाइल के कारण एनीमिया की समस्या भी पुरुष इनफर्टिलिटी का कारण बनती है।
from Rochak Post https://ift.tt/2J0sh78




No comments:
Post a Comment