ब्रेस्ट में बदलाव
ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणों को नोटिस करना मुश्किल होता है। और जब तक आपको ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत होती है, तो बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए आपको ब्रेस्ट में किसी भी तरह का बदलाव महसूस होने पर सतर्क हो जाना चाहिए।
मेनोपॉज के बाद खून आना
मेनोपॉज के बाद बहुत सी महिलाएं खून आने की शिकायत करती हैं। यह खून गर्भाशय कैंसर, गर्भाशय, मायोमा, और अन्य खतरनाक रोगजनक प्रक्रियाओं का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
शरीर पर बालों का बढ़ना
शरीर पर बालों का बढ़ना हार्मोन में बदलाव के कारण हो सकता है। इससे आपको बांझपन, चयापचय विकार, या यहां तक कि स्तन कैंसर और एंडोमेट्रियल रोग होने का जोखिम हो सकता है। इस मामले में आपको तुरंत एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
ज्यादा पेशाब
यह किडनी खराब होने या यूटीआई का लक्षण हो सकता है। ऐसा हार्मोन असंतुलन और वैजाइनल माइक्रोफ्लोरा के साथ कुछ गड़बड़ होने का संकेत हो सकता है। अगर आपको पेशाब के साथ प्यास भी ज्यादा लगती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर आप सीमित मात्रा में पानी पीती हैं और अधिक बार पेशाब के लिए जाती हैं, तो सावधान हो जाएं।
अचानक वजन कम होना
अगर आपका वजन कम हो रहा है, तो आपको खुश होने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी यह क्रोनिक डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज या कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर पिछले 6-12 महीनों में आपका वजन 10-15 पाउंड कम हो गया है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
from Rochak Post https://ift.tt/31h4O7C







No comments:
Post a Comment