ये हिस्से ऐसे हैं जहां की त्वचा छुपी हुई होती है और साथ ही संवेदनशील भी, साथ ही इन हिस्सों की त्वचा में बैक्टेरिया को पनपने के लिए माहौल मिलता है। इसीलिए इन हिस्सों की साफ-सफाई के लिए थोड़ी सावधानी की ज़रूरत पड़ती है। हम आपको बता रहे हैं शरीर के संवेदनशील और नाज़ुक हिस्सों की साफ-सफाई का सही तरीका, ताकि आपको मिले सम्पूर्ण स्नान।
स्नान के लिए थोड़ा अधिक समय तय करें। समय कम होने पर ज़ल्दबाज़ी में अक्सर हम त्वचा को जल्दी-जल्दी और रगड़कर साफ करते हैं। ऐसा ना करें। कानों के पीछे, नाक के किनारों, अंडरआर्म्स, कलाई, बिकिनी एरिया, गर्दन आदि ऐसे स्थान हैं जहां कि त्वचा बहुत संवेदनशील होती है और इन स्थानों पर दबाव बनाना या नाखून और लूफा जैसी चीज़ों से रगड़ना ठीक नहीं।
शरीर के ऐसे हिस्से जहां की त्वचा परतों में रहती है और छुपी हुई होती है उन हिस्सों की सफाई के लिए आपको सौम्य पदार्थों की ज़रूरत पड़ेगी। अगर स्क्रबिंग करना चाहते हैं तो किसी माइल्ड स्क्रब का प्रयोग करें। बहुत कठोर चीज़ें त्वचा के छिलने का डर होता है। हल्के हाथों से स्क्रब को त्वचा पर लगाएं और ऊंगलियों के पोरों से सफाई करें।
इन हिस्सों की देखभाल के लिए मॉश्चराइज़िंग क्रीम और सही स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी ज़रूरी है। इसीलिए सही उत्पादों का चुनाव करें।
from Rochak Post https://ift.tt/2VBWgHu




No comments:
Post a Comment