यही नहीं डॉक्टर ने इन दोनों युवकों की पर्ची पर एचाईवी, एचबीए, एचसीवी, सीबीसी, एचएच-2 और एएनसी चेकअप की सलाह भी दी है। वहीं दोनों युवकों को डॉक्टर ने एक ही तरह की दवाईयां लिखी हैं। मामला तब चर्चा में आया जब दोनों युवक पर्ची लेकर एक प्राइवटे पैथोलॉजी लैब पहुंचे। लैब ने पर्ची पर लिखे कुछ जांच किए, लेकिन उन्होंने प्रेग्नेंसी टे्सट करने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद ये दोनों युवक अपनी शिकायत को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर के पास पहुंचे।
वहीं सिविल सर्जन ने प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं और दो दिनों में जांच की रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ डॉक्टर मुकेश जिन्होंने पर्ची लिखकर दी। उनका कहना है कि उनकी पर्ची पर किसी ने ओवर राइटिंग की है। लेकिन अगर पर्ची को ध्यान से देखा जाए तो कहीं भी ओवर राइटिंग नहीं दिख रही है। उनका कहना है कि ये मुझे बदनाम करने की साजिश है।
from Rochak Post https://ift.tt/2qien9N





No comments:
Post a Comment