Monday, 14 October 2019

शोध में हुआ खुलासा: लड़कियों से ज्यादा ज्यादा लड़के हो रहे हैं यौन शोषण का शिकार


बच्चे फूलों की तरह कोमल होते है। जिस तरह से फूलों को नहीं मालूम होता है कि उन्हें कौन किस भावना से छू रहा है उसी तरह से बच्चों को भी मालूम नहीं होता है कि कोई उन्हें किस भावना से छू रहा है। और जिस तरह से बुरी भावना से फूलों को छूने वाले लोग फूलों को मसोसकर तोड़ देते हैं उसी तरह से लोग भी बच्चों के साथ ऐसा ही करते हैं जिसके कारण बच्चे जिंदगी भर के लिए मुरझा जाते हैँ।

लड़कों का यौन शोषण:

अब तक माताएं केवल अपनी बच्चियों को ही लोगों की नजरों से बचाकर रखती हैं और लड़कों को बाहर कहीं भी-किसी के पास भी खेलने के लिए भेज देती हैं। लेकिन शायद अब माताओं को ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि हाल ही में आए नए रिपोर्ट के अनुसार लड़कियों की तुलना में लड़कों का यौन शोषण अधिक होता है।


यह सर्वे स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी), हरियाणा ने करवाया है जो रिलीज होते ही हर जगह बवाल मचा चुका है। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार लड़कियों से ज्यादा लड़कों का यौन शोषण होता है।

लड़कों के यौन शोषण का कारण:

हर किसी के लिए हैरान करने वाला है कि लड़कों का ज्यादा शोषण होता है और सब अपनी तरफ से इसके कारण का अंदाजा लगा रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि लड़कियों के मामले में पुलिस जल्दी सक्रिय हो जाती है, जबकि लड़कों के मामलों में ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता और यही उनके शोषण का कारण बनता है।




from Fir Post https://ift.tt/35As8AE

No comments:

Post a Comment