Friday, 18 October 2019

इन प्राकृतिक तरीकों से पाएं अपने गालों पर डिंपल


गालों पर डिंपल वाली स्‍माइल भला कौन नहीं पाना चाहता। गालों पर डिंपल पड़ना खूबसूरत लड़कियों की पहचान होती हैं। कई महिलाएं डिंपल पाने के लिए सर्जरी करवातीं हैं तो वहीं कई महिलाएं मन ही मन सोचती हैं कि काश उनके गालों पर भी गड्ढे पड़ते तो वो और खूबसूरत दिखतीं। हमारे पास इसका भी उपाय है वो भी बिल्‍कुल नेचुरल। आप बेहद आसान और प्राकृतिक तरीके से गालों पर डिंपल पा सकते हैं.....

1. गालों की एक्सरसाइज
आप रोजाना 15 मिनट गालों की एक्सरसाइज करें जिससे आप अपने गालों पर डिंपल पा सकती हैं। इसके लिए आपको अपने गालों को अंदर की तरफ खींच कर होठों को बाहर की तरफ फुलाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे गालों पर डिंपल पड़ने शुरू जाएंगे।


2. अंगुलियों से एक्सरसाइज
गालों पर डिंपल पड़ने वाले जगह को अंगुलियों से थोड़ी देर तक दबा कर रखें और फिर छोड़ दें। इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 8 से 10 बार करें और ध्यान रखें कि गालों को ज्यादा जोर से ना प्रेस करें, बल्कि हल्के हाथों से ही इनको दबाएं।

3. दिल खोल कर हंसे
आपके गालों पर जहां डिंपल पड़ते हैं, वहां अपने उंगलियों रखकर दिल खोल कर हंसे। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।


4. मुंह फैलाकर मुस्कुराएं
जब आप अपने मुंह को फैलाकर मुस्कुराती हैं तो गालों की मांसपेशियां खींचने लगती हैं। आप प्राकृतिक रूप गालों पर डिंपल चाहती हैं, तो रोजाना यह व्यायाम करें।


from Rochak Post https://ift.tt/2W4PHgZ

No comments:

Post a Comment