Friday, 18 October 2019

लड़कियाँ पैरो की एड़ियों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके


वैसे तो लड़कियां अपने हर बॉडी पार्ट का अच्छे से ख्याल रखती है लेकिन फिर भी एड़ियां शरीर का शायद सबसे ज्यादा इग्नोर किया हुआ हिस्सा हैं। फुटवेयर की वजह से ये ढंकी हुई रहती हैं, इसलिए ज्यादातर हम इसपर ध्यान ही नहीं देते। लेकिन, ज़्यादा दिनों तक अगर एड़ियों पर ध्यान न दिया जाए तो ये फटने लगती हैं। जो देखने में तो बुरी लगती ही हैं, साथ ही इनमें दर्द भी होने लगता है।

अपनाएं ये आसान तरीका:

3 चम्मच दरदरे पिसे चावल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इनका पेस्ट बनाकर फटी एड़ियों पर लगाएं। उंगली के इस्तेमाल से आराम से फटी एड़ियों को एक्सफोलिएट करें।


पानी से धोकर मॉइश्चुराइज़र लगा लें। शहद एक बहुत अच्छा मॉइश्चुराइज़र है, वहीं पिसे चावल स्क्रब का काम करता है जो एड़ियों को एक्सफोलिएट करता है।

इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। और हां, हर रोज़ एड़ियों में मॉइश्चुराइज़र लगाना न भूलें।




from Fir Post https://ift.tt/31s4e7o

No comments:

Post a Comment