Wednesday, 16 October 2019

दीवाली से पहले धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम, बनी रहेगी सुख समृद्धि


दीवाली के पहले कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का बहुत ही अनोखा पर्व मनाते हैं। ऐसे में दिवाली पांच दिन तक चलने वाला त्यौहार है और इसी त्यौहार में धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस से ही तीन दिन तक चलने वाला गोत्रिरात्र व्रत भी शुरू होता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं धनतेरस पर कौनसे मुख्य काम किये जाते है।

धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम:

# इस दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है क्योंकि सोना भी लक्ष्मी और बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है।

# इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदने चाहिए क्योंकि पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है।

# इस दिन धनिए के नए बीज खरीदने चाहिए और शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदने चाहिए। इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदना चाहिए।

# इस दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि देव अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे और माता लक्ष्मी सोने का गढ़ा लेकर प्रकट हुई थी इस कारण से दोनों का पूजन इस दिन होता है।



from Fir Post https://ift.tt/2BhPWLM

No comments:

Post a Comment