Friday, 18 October 2019

मोबाइल पर गंदी फिल्म देखने वालों हो जाओ सावधान, हो सकती हैं जिंदगी बर्बाद


अगर आप गंदी फि़ल्म देखने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएये। दरअसल जिस वक्त आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर अश्लील और गंदी फिल्में देख रहे होते  हैं उस वक् देखते हैं उस समय हैकर्स आपका वीडियो बना लेता और फिर गंदी फिल्म देखने वाले को ब्लैकमेल करता है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक ऐसे ‘स्पैमबोट’ को खोज निकाला है जो आपके निजी पलों को कैद कर लेता है और आपको इसकी भनक तक नहीं लगती।


स्पैमबोट एक ऐसा कम्प्यूटर प्रोग्राम है जिसके जरिए मेल रिसीव करने वाले के कंप्यूटर के बारे में जानकारी एकत्र की जाती है। इससे पहले फ्रांस में भी एक ऐसे ही स्पैमबोट की खोज गई थी जिसका नाम Varenyky था। इसके जरिए कई लोगों की ईमेल आईडी हैक कर ली गई थी। बहरहाल Varenyky का नया वेरिएंट सामने आया है जो साइबर वर्ल्ड में ‘सेक्सटोर्शन कैंपेन’ को अंजाम दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसके जरिए हैकर को किसी भी कम्प्यूटर का एक्सेस मिल जाता है जो कि गंदी फिल्म देखते वक्त किसी भी शख्स का वीडियो बना लेता है।


इसके बाद ईमेल के जरिए गंदी फिल्म देखने वाले पीड़ित को बताया जाता है कि उसकी वीडियो बना ली गई है और उससे भारी भरकम रकम की मांग कर ब्लैकमेल किया जाता है। ईमेल में यूजर को बताया जाता है कि वीडियो में आधी स्क्रीन पर ब्राउजर में देखा जा रही गंदी फिल्म है तो वहीं बाकी आधी स्क्रीन में वेबकैम से रिकॉर्ड किया गया उसका वीडियो। इसके बाद पीड़ित से कहा जाता है कि अगर उसने रकम न चुकाने या किसी तरह की अनेदेखी की तो वीडियो को उनके परिवार के सदस्यों और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जाएगा।


from Rochak Post https://ift.tt/2MT1YAT

No comments:

Post a Comment