Friday, 11 October 2019

TV अभिनेत्री पायल रोहतगी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला हुआ दर्ज


राजस्थान में पुलिस ने टीवी अभिनेत्री और रियलिटी स्टार पायल रोहतगी के खिलाफ एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। रोहतगी पर स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के परिवार के खिलाफ वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने का भी आरोप लगाया गया है।


युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर रोहतगी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शर्मा ने आरोप लगाया कि रोहतगी ने मोतीलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाकर उनका अपमान किया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पायल रोहतगी ने जवाहरलाल नेहरू की पत्नी के चरित्र पर भी झूठे आरोप लगाकर उनका अपमान किया है।


प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा कि 21 सितंबर को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट की गई थी, जोकि अभी भी वहीं पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों में बाधा डाल सकता है, क्योंकि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के संदर्भ में चित्रों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।






from Fir Post https://ift.tt/327Z4hP

No comments:

Post a Comment