अमरूद की पत्तियों का जूस घाव भरने में भी मदद करता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह बताया गया कि अमरूद की पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है। इसी कारण से यह घाव भरने के लिए पीने में इस्तेमाल किया जाता है। अमरूद की पत्तियों का जूस शरीर की मांसपेशियों को स्मूद करता है। अमरूद की पत्ती के जूस में क्युसर्टिन नाम का पौष्टिक गुण पाया जाता है। इसलिए जूस के रूप में पीने से यह हमारे शरीर की मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है। अमरूद की पत्तियों में एंटीडायबेटिक गुण पाया जाता है। इसलिए इसकी पत्तियों को जूस के रूप में पीने से आप डायबिटीज के खतरे से बचे रहेंगे।
यह समस्या पेट के ठीक तरह से साफ न होने के कारण भी हो सकती है। अमरूद की पत्तियों के जूस में मुंह के छालों को ठीक करने का गुण पाया जाता है। इस स्थिति में आप दिन में दो बार इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। अमरूद की पत्ती में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसलिए जूस रूप में इसका सेवन करने से पाचन क्रिया को ठीक करने में मदद मिलती है। अगर आपको है तो आपको कब्ज की समस्या से भी आराम मिल जाएगा। दिल के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए भी अमरूद की पत्तियों का जूस पीने में इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल अमरूद की पत्तियों में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।
from Rochak Post https://ift.tt/2VoN4YL
No comments:
Post a Comment