Monday 16 March 2020

कच्चे आम से होते ये फायदे, इन फायदों को जानकर आप भी हो जाएंगे दीवाने


आम खाना सभी लोग पसंद करते हैं लेकिन ज्यादातर लोग पका हुआ आम बड़े चाव से खाते हैं और कच्चा आम देखते ही मुंह मोड़ लेते हैं। लेकिन कच्चे आम का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कच्चा आम खाने के जबरदस्त फायदे बताने की कोशिश करेंगे। पके आम की अपेक्षा कच्चे आम का सेवन करना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की कमियों को पूरा कर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं।

1. विटामिन सी और खनिज तत्वों से भरपूर कच्चा आम चुटकी भर नमक के साथ खाने से गर्मियों में तापमान के प्रभाव से बचाव होता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।


2. उबले हरे आम के रस में चीनी और भुना जीरा मिलाकर बना पना पीने से सन स्ट्रोक और तपती गर्मी में होने वाले त्वचा रोगों में आराम मिलता है। कच्चे आम में जेंथोन एंटीऑक्सिडेंट मिलता है, जो यूवी किरणों से हमारे शरीर को बचाने में मदद करता है।

3. गर्मी के मौसम में पसीने के कारण हमारे शरीर में आयरन, सोडियम क्लोराइड जैसे खनिज कम हो जाते हैं। कच्चे आम का रस इस नुकसान को बचाता है।


4. कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में सहायक होता है, जो हमारे पाचन के लिए जरूरी है। इसमें एसिड होता है, जिससे गर्मियों में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पैक्टिन की से डायरिया, दस्त, बवासीर, पेचिश, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की आम समस्याओं के उपचार में मदद मिलती है।

5. उमस भरे मौसम में जी मितलाने की समस्या कैरी को काट कर काले नमक के साथ खाने से दूर होती है।


6. विटामिन सी से भरपूर हरे आम का सेवन रक्त कणों के निर्माण में सहायक है। यह रक्त की कमी, ब्लड कैंसर, हैजा, तपेदिक जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

7. विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर कच्चे आम को नमक के साथ खाने से मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं। यह मुंह से आने वाली बदबू को भी कम करता है।


from Rochak Post https://ift.tt/2TSieXl

No comments:

Post a Comment