Wednesday 16 December 2020

घने कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में ठंडी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी


भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब औ राजस्थान समेत कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन राज्यों में शीत लहर चलते की संभावना जताई है। बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां पर आज यानी बुधवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी दिल्ली में न्यूमतम तापमान कम रहने और शीत लहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठंड की सबसे अधिक मार पड़ सकती है। बताया गया है कि अगले तीन दिन में इन राज्यों के कुछ इलाकों में भयंकर शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कल यानी गुरुवार को पंजाब और उत्तर राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की बात कही गई है।

हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहा है कि उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में घने कोहरा और कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। कहा जा रहा है कि अगले 4 दिनों में तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और करईकल में बारिश होने की संभावना है। चक्रवात निवार के गुजरने के बाद भी भारत के दक्षिणी इलाकों में इसका असर दिख रहा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 3 दिनों में उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों में न्‍यूनतम पारा 2 से 5 डिग्री तक गिरेगा जबकि मध्‍य और पूर्वी भारत में भी न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं मौसम में बदलाव के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है। इस बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ेगी।


from Fir Post https://ift.tt/2KBzCxh

No comments:

Post a Comment