Tuesday 15 December 2020

लड़कियों की ये आदतें उन्हें पार्टनर से कर देती है दूर


हर किसी का स्वभाव व आदतें दूसरों से अलग होती है। खासतौर पर लड़कियों की स्माइल व पर्सनैलिटी देखकर लड़के उनके जल्दी ही दीवाने हो जाते हैं। मगर लड़कियों में कुछ आदतें ऐसी भी होती है, जिनके कारण लड़के उनसे दूरी बनाना सही समझते हैं। तो चलिए आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं, जिसे समय रहते बदल लेने में ही भलाई है...

1. बहुत-सी लड़कियों को अपने पैसे, नाम-शौहरत आदि को लेकर दिखावा करना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में वे बात-बात पर अपनी अमीरी का अहसास करवाती है। मगर ऐसा स्वभाव करने वाली लड़कियों से लड़के दूर रहना ही पसंद करते हैं। 

2. अक्सर लड़के बेवजह नखरे दिखाने व रौब डालने वाली लड़कियों से दूरी बनाकर रहना ही सही समझते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ ज्यादा एटीट्यूड में रहती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। 


3. अक्सर लड़कियों को बात-बात पर दूसरों की बुराई व चुगली करना पसंद होता है। उन्हें छोटी-सी बात को बड़ा करने में मजा आता है। मगर वहीं बात लड़कों की करें तो उन्हें लंबी-चौड़ी बातों में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। ऐसे में वे इस तरह की लड़कियों से दोस्ती करना सही नहीं समझते हैं। 

4. अगर लड़की हद से ज्यादा भोली हो तो भी लड़के उन्हें बहनजी टाइप की समझ कर उनसे दूरी बनाएं रखने में ही विश्वास रखते हैं। उनके मुताबिक ऐसी लड़की उनके तौर-तरीके व परिवार में अच्छे से घुल-मिल नहीं सकती है। 

5. बहुत-सी लड़कियों को बात-बात पर रोने की आदत होती है। हो सकता है कि वे स्वभाव से कुछ ज्यादा ही कोमल व इमोशनल हो। मगर लड़के ऐसी लड़कियों के साथ रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। साथ ही ऐसी लड़कियों को बात-बात पर दूसरों की शिकायत करने की आदत होती है। ऐसे में लड़के उनसे रिश्ता बनाना सही नहीं समझते हैं। 


6. आज के जमाने में लड़कियां भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि अपने काम के आगे कुछ आने दें। ऐसे में जो लड़कियां हर समय अपने ऑफिस के काम में व्यस्त रहती है। लड़के उनसे जल्दी ही दूरी बना लेते हैं। असल में, किसी भी रिश्ते में बैलेंस होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अपने काम और रिलेशनशिप को बराबर का समय देना बहुत जरूरी है। 

7. खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए मेकअप करना सही है। मगर कुछ लड़कियां हर समय अपने चेहरे व बालों को संवारने में ही लगी रहती है। ऐसे में वे अपने पार्टनर से भी ज्यादा मेकअप की ओर ध्यान देती है। इसके लिए उनका ध्यान हमेशा पार्लर व शॉपिंग की ओर रहता है। मगर लड़के उनकी इस बात से चिढ़ खाते हैं। ऐसे में लड़कियों के साथ ज्यादा देर तक रिश्ता बनाने की जगह उनसे दूरी बनाना सही समझते हैं। 

8. कई लड़कियों की आदत होती है पार्टनर के मुंह से खुद की तारीफ सुनना। ऐसे में वे बार-बार तैयार होने के बाद पार्टनर से 'मैं कैसी लग रही हूं?' सवाल पूछ-पूछकर उसे तंग कर देती है। ऐसे में उनकी इस आदत से परेशान होकर लड़के उनसे दूरी बनाना सही समझते हैं। 


from Fir Post https://ift.tt/3gMkLwh

No comments:

Post a Comment