Saturday 12 December 2020

इन्हीं आम गलतियों की वजह से चेहरे पर आती है झुर्रियां, फौरन छोड़ दें!

 


चेहरे पर झुर्रियां होना बुढ़ापे की निशानी मानी जाती है। यह आमतौर पर 40 के बाद त्वचा के ढीला पड़ जाने पर पड़ती है। मगर बात आज के समय की करें तो बहुत से युवा भी इस परेशानी को झेल रहे हैं। इसके पीछे के कारण अधिक मात्रा में मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ स्किन का अच्छे से ध्यान ना रखने की कुछ आदतें है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ आदतों के बारे में बताते हैं, जिसे समय रहने छोड़ देने में ही भलाई है। नहीं तो असमय ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ने से चेहरे की खूबसूरती को खराब होने की परेशानी को झेलना पड़ सकता है। 


कुछ भी खाने की आदत 
हैल्दी चीजों के सेवन से सेहतमंद रहने के साथ स्किन में भी निखार आता है। ऐसे में अगर अपनी मर्जी से कुछ भी तला-भुना, मसालादार खाते रहने से स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे चेहरे पर पिंपल्स, झुर्रियों की परेशानी हो सकती है। एक रिसर्च के अनुसार, स्किन को अंदर से निखारने के लिए डाइट में पौष्टिक चीजों का सेवन करने की जरूरत होती है। इससे चेहरे पर निखार आने के साथ इससे जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। 

सनस्क्रीन लोशन ना लगाना
अक्सर लड़कियां धूप न होने पर चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी नहीं समझती है। मगर ऐसा सोचना गलत है। असल में इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलने के साथ बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही सूरज की तेज किरणों से बचाव रहता है। मगर इसे इस्तेमाल ना करना स्किन से जुड़ी समस्याएं होने का कारण बनती है। इसलिए अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में SPF30 सनस्क्रीन लोशन को शामिल करें। साथ ही इसे लगाने से करीब 30 मिनट के बाद ही घर से निकले। इसके अलावा रोजाना 20-30 मिनट तक ही धूप सेंकें। 


गलत तरीके से मेकअप करना
आजकल मेकअप करना आम बात है। ऐसे में हर लड़की अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसका सहारा लेती हैं। मगर मेकअप प्रॉड्क्टस का सही तरीके से इस्तेमाल ना करना स्किन को खराब करने का काम करता है। इससे चेहरे पर झुर्रियों की परेशानी हो सकती है। मेकअप करते समय ब्रश को सावधानी के इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। इसे गलत तरीके से यूज करने के कारण से स्किन ढीली पड़ सकती है। इसके अलावा स्किन को ज्यादा स्ट्रेच करने से भी यह खराब हो सकती है। 

मेकअप साफ किए बिना सोना
अक्सर लड़कियां मेकअप करने में बहुत एक्साइटेड होती है। मगर जब बात उसे रिमूव करने की आती है तो उसपर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। मगर रात भर चेहरे पर लगा मेकअप स्किन खराब करने का काम करती है। इससे चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियां पड़ने लगती है। ऐसे में समय से पहले ही स्किन बुढ़ी नजर आने लगती है। इसलिए सोने से पहले मेकअप रिमूव करना न भूलें।


from Fir Post https://ift.tt/37XKHku

No comments:

Post a Comment