कई बार सारे दिन भर काम और अपनी व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण शाम को शरीर में थकावट हो जाती है। यह आम बात है लेकिन इसके अलावा अगर सारा दिन बिना किसी कारण थकावट हो तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। पूरी तरह से नींद न आना,बॉडी में दर्द होना और मन न लगना जैसे लक्षण हो तो अपने लाइफस्टाइल की तरफ ध्यान दें।
थकावट का कारण हो सकती है ये चीजें:
# रात को कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से सुबह उठने में परेशानी होती है। इससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। शराब और सिगरेट जैसी बुरी चीजों से परहेज करना चाहिए।
# आप अगर पर्याप्त पानी नहीं पीते तो इससे शरीर हाइड्रेट नहीं हो पाता। पानी की कमी होने पर थकावट और बॉडी पेन हो सकती है। दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
# रात को देर तक सोशल साइटस पर ऑनलाइन रहना,ईमेल या फिर टी वी और कंप्यूटर का इस्तेमाल करना भी नुकसानदेह हो सकता है। इससे सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है। जिससे सारा दिन थकावट रहती है।
# रात को देर सो सोना और देर से जागना इसके बाद नाश्ता भी न करना। इससे सेहत पर कई तरह के बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। भूखे रहने से कोई काम करना का मन नहीं करता और थकावट महसूस होती रहती है।
from Fir Post https://ift.tt/32pTGZp




No comments:
Post a Comment