Wednesday, 21 April 2021

शादीशुदा जोड़ों को को अपने शयनकक्ष में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, रिश्ते में डालती है बाधा

अक्सर वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई सारे लोग वास्तु से जुड़ा उपाय भी करते हैं। माना जाता है कि वास्तु के निर्देशों का पालन करने से वैवाहिक जीवन में सदा खुशियां बनी रहती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से नवविवाहित जोड़ों का बेडरूम कैसा होना चाहिए। 

कौन सी चीजें बैडरूम में नहीं रखनी चाहिए:

# वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यह बेड के सामने नहीं होना चाहिए। इससे पति-पत्नी के लगाव में कमी आती है। माना जाता है कि इस स्थिति में उनमें दूरियां बनी रहती हैं।

# वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि नवविवाहित जोड़ों को अपने बेडरूम में एक से अधिक गद्दे नहीं रखने चाहिए। कहते हैं कि इससे पति-पत्नी का प्यार बंट जाता है। पति-पत्नी में दूरियां आ जाती हैं।

 # वास्तु के अनुसार नवविवाहित जोड़ों को अपने बेडरूम में तीव्र रोशनी वाले बल्व नहीं लगाने चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच टकरार बढ़ती है। बेडरूम के लिए हल्के ब्लू, ग्रीन या पिंक बल्व अच्छे माने गए हैं। 

# नवविवाहित जोड़ों को अपने बेडरूम में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा वास्तु शास्त्र में कहा गया है। इससे पति-पत्नी का मूड खराब होने की मान्यता है। इससे बेडरूम में उनका मन नहीं लगता है।



from Fir Post https://ift.tt/32B7Dnd

No comments:

Post a Comment