आजकल बच्चे गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण बिस्टेर में पेशाब कर देते है। माताएं इस बात से परेशान रहती हैं कि उनके बच्चे बड़े होने के बावजूद अक्सर बिस्तर गीला कर देते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से बच्चे की ये आदत छूट जाएगी।
पेशाब करने की आदत को ऐसे छुड़ाएं
# बच्चे के बिस्तर गीला करने की आदत छुड़वाने के लिए बच्चे को सोने दो घंटे पहले एक कप गुनगुने दूध में एक चौथाई चम्मच जायफल घिसकर पिलाना चाहिए।
# बच्चे को रोजान सुबह खाली पेट ठंडे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। ध्यान रखें कि ये शुद्ध शहद हो इसमें चीनी न मिली हो। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने से आपको राहत मिलेगी।
# नींद में पेशाब करने की आदत छुड़वाने के लिए बच्चे को दिन में दो से तीन केले खिलाएं। इससे समस्या दूर होगी।
# बच्चे को रोजाना सोने से पहले तीन से चार अखरोट खिलाने से भी रात में सोते समय बिस्तर पर पेशाब करने की आदत से छुटकारा मिलेगा।
# कई बार ठंड की वजह से भी बच्चे बिस्तर पर सोते समय पेशाब कर देते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बच्चे को सोने से एक घंटे पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीने का दें। साथ ही थोड़ा गुड़ खिलाएं।
from Fir Post https://ift.tt/2PaPMjY




No comments:
Post a Comment