Friday, 23 April 2021

गर्मियों में पेशाब में जलन से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे

अक्सर गर्मियों के दिनों में पेशाब की समस्या ज्यादा देखी जाती है। वैसे तो पेशाब में जलन बहुत ही आम समस्‍या है। यह समस्या मूत्र मार्ग में संक्रमण, किडनी में स्‍टोन और हिहाइड्रेशन आदि के कारण होती है। लेकिन इसे समय समय पर ठीक न किया जाये तो आगे चलकर बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।

राहत पाने के लिए करें ये उपाय:

# शरीर में पानी की कमी से भी पेशाब का रंग पीला और उसमें जलन होने लगती है, इसलिए दिनभर में खूब सारा पानी पीने की आदत डालें। नारियल पानी का सेवन भी करें।

# आंवला पेशाब की जलन को ठीक करने में सहायक होता है। इलायची और आंवले के चूर्ण समान भाग में मिलाकर पानी के साथ लेने से पेशाब की जलन ठीक होती है।

# कलमी शोरा, बड़ी इलायची के दाने, मलाई रहित ठंडा दूध व पानी पेशाब की जलन को दूर करने में मदद करता है।

# अनार का जूस नियमित रूप से दिन में दो बार पीने से पेशाब की जलन दूर होती है। यह सेहत के लिए भी मददगार है। 



from Fir Post https://ift.tt/3azemT9

No comments:

Post a Comment