Monday, 19 April 2021

इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला, जानें कारण

हनुमान जी को कलियुग का देवता माना जाता है। मंगलवार को उनकी पूजा और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली खुश होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। हिन्दू धर्म में सिन्दूर का एक अलग ही महत्व है। एक ओर जहां शादीशुदा महिलाएं इसे अपनी मांग में लगाती हैं, वहीं पूजा-पाठ में भी सिंदूर का इस्तेमाल किया जाता है। हनुमान जी को तो सिंदूर का चोला तक चढ़ाया जाता है। 

क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला

रामचरितमानस के अनुसार चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके जब श्रीराम, सीता और लक्ष्मण वापस अयोध्या आए, तो एक दिन हनुमान ने माता सीता को अपनी मांग में सिंदूर लगाते देखा। उनके लिए ये कुछ अजब सी चीज थी तो उन्होंने माता सीता से सिन्दूर के बारे में पूछा। इस पर माता सीता ने कहा कि सिन्दूर लगाने से उन्हें श्रीराम का स्नेह प्राप्त होगा और उनकी आयु बढ़ेगी। 

माता सीता ने हनुमान को बताया कि सिंदूर सौभाग्य का प्रतीक है। अब हनुमान तो ठहरे राम भक्त तो उन्होंने अपने पूरे शरीर को सिन्दूर से रंग लिया। हनुमान जी ने सोचा कि यदि वे सिर्फ मांग नहीं बल्कि पूरे शरीर पर सिन्दूर लगा लेंगे, तो उन्हें भगवान राम का खूब प्रेम प्राप्त होगा और उनके स्वामी कि उम्र भी लम्बी होगी।

इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया जाता है। 



from Fir Post https://ift.tt/3na170o

No comments:

Post a Comment