Tuesday, 20 April 2021

Infinix ने 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च किया Hot 10 Play फोन, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 10 Play लॉन्च कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये एक बजट स्मार्टफोन होगा, जो कि डुअल कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आएगा। Infinix Hot 10 Play में 6.82-इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो वाटरड्रॉप नॉच और एचडी + रिज़ोलूशन के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशन:

इस फोन में मीडियाटेक हेलियो G35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है, जिसके लिए ग्राहकों को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होने की उम्मीद है। 

अन्य फीचर्स:

इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर के लिए इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आ सकती है। इस फोन की कीमत करीब 10 हजार रुपये हो सकती है।



from Fir Post https://ift.tt/3swNB7R

No comments:

Post a Comment