हाल ही में व्हाट्सएप को लेकर कई मैसेज आ रहे है। पहले सिक्योरिटी को लेकर और अब कलर को लेकर मैसेज आ रहे है। लेकिन हाल ही में साइबर एक्सपर्ट्स ने लिंक के जरिए फोन पर भेजे जा रहे वायरस को लेकर आगाह किया है। इस लिंक में दावा किया जाता है कि व्हाट्सऐप पिंक कलर का हो जाएगा और उसमें नई विशेषताएं जुड़ जाएंगी।
व्हाट्सऐप पिंक को लेकर सवाधान
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट राजशेखर राजहरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ''व्हाट्सऐप पिंक को लेकर सवाधान! एपीके डाउनलोड लिंक के साथ व्हाट्सऐप ग्रुप वायरस फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। व्हाट्सऐप पिंक के नाम से किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। लिंक को क्लिक करने पर फोन का उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा।''
व्हाट्सऐप ने कहा, ''अगर किसी को संदिग्ध संदेश या ई-मेल समेत कोई संदेश आते हैं, उसका जवाब देने से पहले पूरी जांच कर ले और सतर्क रुख अपनाएं। व्हाट्सऐप पर हम लोगों को सुझाव देते हैं कि हमने जो सुविधाएं दी हैं, उसका उपयाग करें और हमें रिपोर्ट भेजे, संपर्क के बारे में जानकारी दे या उसे ब्लॉक करे।''
from Fir Post https://ift.tt/3txuETV



No comments:
Post a Comment