Tuesday 27 July 2021

स्‍वाद ही नहीं सेहत के लिए भी अच्‍छी है इमली, जानें इसके फायदे

 
इमली खाना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई इसके खट्टे स्वास्थ को बेहद पसंद करता है। हमारे देश में इमली का इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल अचार बनाने में भी किया जाता है। क्या आपको पता है, इमली खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। जानकारों के मुताबिक इमली इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह वजन को भी बड़ी तेजी से घटाता है। इमली में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी अस्थेमेटिक जैसे तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। क्या आपको इमली के फायदों के बारे में पता है। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इमली खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं.....


1. इमली में फाइबर का मात्रा अधिक होने की वजह से यह वजन को कम करने में मदद करता है। इसमें फ्लेवोनॉयड और पॉलीफेनोल हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन को तेजी से घटाता है।

2. इमली में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमें कई तरह के खतरनाक बीमारियों से बचाता हैं। जानकारों के मुताबिक इमली फंगल संक्रमण की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।


3. इमली में मौजूद फ्लेवोनोइड्स एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करता हैं। यदि आप इमली खाएं, तो आपको हृदय संबंधित बीमारियों का कम खतरा हो सकता हैं।

4. इमली खाने से पाचन तंत्र शांत रहने के साथ-साथ मजबूत भी बनता हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन की समस्या को दूर करता है। यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचाने का काम करता है।


from Rochak Post https://ift.tt/375atU0

No comments:

Post a Comment