लड़कियाँ अक्सर बुरी नजर वाले पुरुषों के निशाने पर होती है। इसके लिए अक्सर महिलाओं को ही गलत ठहराया जाता है। कभी उनके कपड़ों को लेकर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी लड़कियों के एक्शन को लेकर नाराजगी जताई जाती है। लेकिन इस शख्स ने 265 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण किया है। तो क्या इन सारी महिलाओं में से एक भी महिलाओं का केरेक्टर सही नहीं था।
265 महिलाओं के साथ रेप:
इस शख्स का नाम Larry Nassar है जिसने 265 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण किया है। जिसके लिए जनवरी के अंत में अमेरिका की अदालत ने 175 साल की सज़ा सुनाई थी। लेकिन इनके घिनौने कामों के पीड़ितों की संख्या 265 ही नहीं है बल्कि इससे ज्यादा है।
175 साल में 125 साल की सजा और जुड़ी:
पिछले दिनों इसे 265 महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप में 175 साल की सज़ा हुई थी। वहीं अब इस सजा में 125 साल की सजा और जोड़ दी गई है। क्योंकि इस पर यौन शोषण के और दूसरे आरोप लग चुके हैं।
पीड़िताएं दे रही हैं गवाही:
इस शख्स के खिलाफ कई सारी महिलाएं गवाही दे रही हैं। जनवरी महीने में अभियोजन पक्ष ने कहा था कि सुनवाई में कम से कम 65 पीड़िताएं नस्सार के ख़िलाफ़ गवाही देने को तैयार हैं। जिसके कारण पिछले सप्ताह नस्सार को 40 से 175 सालों की जेल की सज़ा सुनाई गई थी।
from Fir Post http://ift.tt/2nRSRol


No comments:
Post a Comment