माधुरी के चाहने वालो में बॉलीवुड के स्टार्स की भी लम्बी कतार थी। लेकिन एक ऐसा व्यक्ति था जिसके प्यार में माधुरी दीवानी थी। माधुरी का दिल किसी स्टार पर नहीं बल्कि एक क्रिकेटर पर फिसला था। ये क्रिकेटर है अजय जडेजा। अजय के लिए माधुरी दीवानी थी लेकिन माधुरी और अजय की लवस्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई थी।
# मैगज़ीन के फोटोशूट के दौरान मुलाकात :
अजय और माधुरी की मुलाकात एक मैगज़ीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद से ही माधुरी और अजय के अफेयर की अफवाहे जोरो-शोरो से उड़ने लगी थी। जब अजय की माधुरी से मुलाकात हो गई थी उसके बाद ऐसा भी सुनने में आ रहा था की जल्द ही अजय फिल्मो में भी नजर आएंगे।
# जडेजा की फैमिली वाले थे नाखुश :
जडेजा रॉयल फैमिली से थे और माधुरी एक मध्यमवर्गीय परिवार से थी इसलिए जडेजा के परिवार वाले माधुरी को कम पसंद करते थे। माधुरी से मुलाकात का प्रभाव अजय के खेल पर देखने को मिला क्योकि अजय की परफॉरमेंस धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रही थी। जडेजा के परिवार वालो ने उन्हें खेल पर ध्यान देने की बात कही।
# इसलिए हो गए अलग :
इसी बीच जडेजा का नाम क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ मैच फिक्सिंग में भी सामने आया था बस इसी कारण से माधुरी ने धीरे-धीरे जडेजा से दूरिया बनानी शुरू कर दी थी और फिर दोनों अलग हो गए।
from Fir Post http://ift.tt/2Gau6KT





No comments:
Post a Comment