Tuesday, 13 February 2018

सैमसंग जल्द लॉन्च कर सकता है गैलेक्सी सीरीज का C10 स्मार्टफोन !


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग गैलेक्सी सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये स्मार्टफोन C10 हो सकता है। अभी हाल ही में इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। हालाँकि सामने आई तस्वीरें Samsung Galaxy C10 की ही है, इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जा सकती।


# स्पेसिफिकेशन :

इस हैंडसेट में 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले पेश किया जा सकता है जो किनारों से काफी पतला होने की उम्मीद है। इसका डिज़ाइन पूरी तरह से मेटल आधारित होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन को तीन कलर ब्लैक, ग्रे और ब्लू में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy C10 के लेफ्ट पोरशन पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। कंपनी ने इसे 6-इंच की क्वाड HD रेजोल्यूशन डिस्प्ले से लैस किया है। ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।

# कैमरा :

तस्वीरों से साफ़ है कि इस फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इनके साथ आपको डुअल LED फ़्लैश भी दिया जा सकता है।




from Fir Post http://ift.tt/2BqzHgJ

No comments:

Post a Comment