Tuesday, 13 February 2018

पेड़ के अंदर मिला कुत्ते का चौंकाने वाला ममी, लोगों के उड़ गए होश


दुनियाभर से आपको कई तरह की अजीबोगरीब खबरें सुनने और देखने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज हम आपको बताने जा रहें है। जानकारी के मुताबिक, जॉर्जिया के जंगलों में लकड़ी काटने वालों को ऐसी चीज मिली जिसे देख उनकी आंखें फटी रह गई थीं।


बताया जाता है कि सालों पहले यहां जब जंगलों में पुराने पेड़ काटे जा रहे थे तब एक पेड़ के तने के बीच एक कुत्ते का चौंकाने वाला ममी सामने आया था। इसे लेकर साइंटिस्ट ने दावा किया कि ये पेड़ के तने के अंदर लगभग 20 सालों से है। पेड़ के अंदर कुत्ते का ऐसा कंकाल देख साइंटिस्ट भी हैरान थे कि आखिर ये इसके अंदर आया कैसे।


एक्सपर्ट्स की माने तो, ये कुत्ता यहां किसी छोटे जानवर को शिकार करने के चक्कर में ये कुत्ता जमीन खोदकर खोखले हो चुके इस पेड़ के तने के अंदर पहुंच गया होगा। करीब 28 फीट तक चढ़ने के बाद वापस निकलने के लिए ये मुड़ नहीं पाया और भूख-प्यास से इसकी मौत हो गई होगी।


from Rochak Post http://ift.tt/2G7aOpm

No comments:

Post a Comment