सोनाक्षी सिन्हा को अपने बड़े हुए वजन को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इस बात का खुलासा खुद सोनाक्षी ने ही किया है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा नेहा धूपिया के शो BFFs With Vogue में बतौर गेस्ट शामिल हुई थी।
# किया प्यार को लेकर खुलासा :
नेहा ने सोनाक्षी ने पूछा कि क्या उनका कभी अपने को-स्टार पर दिल आया है। इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी ने तुरंत कहा हां... सोनाक्षी ने कहा कि, 'वो कभी भी शादीशुदा इंसानो के प्यार में नहीं फंसती है लेकिन जिस एक्टर पर उनका दिल आया था वो अभी भी सिंगल है।'
# गाय कहकर उड़ाया गया मजाक :
सोनाक्षी ने अपने मोटापे के बारे में भी कई खुलासे किये है। उन्होंने बताया कि, पहले उनका वजन ज्यादा था और एक बार मोटापे के कारण उन्होंने बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था। इतना ही नहीं सोनाक्षी ने ये भी बताया कि, जब वो एक बार रैंप वॉक कर रही थी तो एक एक्ट्रेस ने उन्हें गाय कहकर उनका मजाक भी उड़ाया था।
# वेलकम तो न्यूयोर्क में आएंगी नज़र :
वैसे बॉलीवुड में आने के बाद सोनाक्षी ने अपने वजन को कंट्रोल कर लिया था और अब उनकी गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में की जाती है। वही उनके वर्क फ्रंट की बात करे तो जल्द ही सोनाक्षी फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ करण जौहर और रितेश देशमुख भी मुख्य किरदारों में है।
from Fir Post http://ift.tt/2BTJRYx





No comments:
Post a Comment