Tuesday, 13 February 2018

इन किस के तरीकों से जाने कि कितना प्यार करता है आपका पार्टनर


लंबे समय से चले आ रहे रिलेशनशिप में पार्टनर के मन की बात पढ़ लेना आसान होता है। अगर वो झूठ बोल रहा है या कोई बात छिपा रहा है तो हम वह भी जान जाते हैं। लेकिन आज वैलेंटाइन्स वीक को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताएंगे कि उनके 'किस' करने का तरीका उनके दिल की कौन सी बात बयां कर जाता है।

स्मूच किस
इस तरह की किस दोनों के प्यार के जूनून को दर्शाती है। ऐसी किस में दोनों अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।


हाथ पर किस
अगर किस हाथ पर की जाए तो यह पार्टनर के आपके प्रति जूनून को दर्शाता है। वह आपकी ओर आकर्षित है इस बात की ओर इशारा करता है।

सिंगल लिप किस
इस तरह की किस में पार्टनर अपने लवर के एक लिप को किस या 'सक' करता है। इस तरह की किस से पता चलता है कि आप दोनों एक दुसरे में डूबे हुए हैं।

ईयरलोब किस
यदि पार्टनर से कान के ईयरलोब (कान का निचला हिस्सा) पर किस मिले तो समझ जाएं कि वे रोमांटिक हो रहे हैं।


बटरफ्लाई किस
यह किस होठों से नहीं, आंखों की पलकों से की जाती है। जब दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और उनकी पलकें आपस में मिलती हैं तो उसे बटरफ्लाई किस कहते हैं। यह बताता है कि ये दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

फॉरहेड किस
फॉरहेड यानी माथे पर की गई किस प्यार और केयर को दर्शाती है। इससे पता चलता है कि आपका साथी आपकी चिंता करता है और ऐसी किस के जरिए वह आपके तनाव को कम करने की कोशिश करता है।


from Rochak Post http://ift.tt/2El2D8t

No comments:

Post a Comment