पैनासोनिक ने अपनी पी-सीरीज रेंज का विस्तार करते हुए बुधवार को एक नया स्मार्टफोन 'पी100' लांच कर दिया। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है। इसका एक वेरिएंट 1GB रैम के साथ पेश किया गया है जबकि दुसरे में 2जीबी की रैम दी गयी है। पैनासोनिक ने इन दोनों ही संस्करण को क्रमशः 5,299 रुपए और 5,999 रुपए की कीमत पर लांच किया है।
# स्पेसिफिकेशन :
कंपनी ने इसमें 2.5D कवर्ड डिस्प्ले के साथ 5 इंच का HD डिस्प्ले पेश किया है। ये स्मार्टफोन एंड्राडय 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस हैंडसेट के कैमरा फीचर पर नजर डालें तो कंपनी ने इसके रियर पैनल पर एक 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस सेंसर दिया है। जबकि इसका सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल के सेंसर और LED फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के पावर बैकअप के लिए इसमें 2200 MAH की बैटरी उपलब्ध कराई गयी है।
# फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध :
इस मौके पर पैनासोनिक इंडिया के व्यापार प्रमुख (मोबिलिटी डिविजन) पंकज राणा ने कहा कि, 'स्मार्टफोन P100 अद्वितीय मूल्यवर्धित सेवाओं और सुविधाओं से युक्त है।' आपको बता दें कि कंपनी ने इसे फ्लिपकार्ट पर 8 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।
from Fir Post http://ift.tt/2G0wZh6


No comments:
Post a Comment