Wednesday, 14 February 2018

टॉवल्स में होते हैं सबसे ज्यादा जर्म्स, ऐसे बनाये अपने टॉवल को जर्म्स फ्री


क्या आप भी ऐसा सोचते हैं कि किचन और टॉयलेट में सबसे ज्यादा जर्म्स होते हैं? अगर हां, तो आपके यहां गौर करने की जरूरत हैं। जी हां, हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसके मुताबिक, रोजाना घरों में इस्तेमाल होने वाले टॉवल्स में किचन और टॉयलेट से भी ज्यादा जर्म्स होते हैं। क्यों आप भी चौंक गए ना? चलिए जानते हैं टॉवल कैसे बनाएं जर्म्स फ्री....

1. सबसे पहली बात की आप हमेशा अपने टॉवेल को अलग में रखें। टॉवल की एक जगह बनाएं।

2. कोशिश करें की आपका तौलिया हमेशा पूरी तरह से सूखा रहे।

3. सप्ताह में कम से कम एक बार टॉवल को धोएं।

4. तौलिया को हमेशा उच्च तापमान 90 डिग्री सेल्सियस पर धोना चाहिए ताकि धुलाई के दौरान सारे जर्म्स मर जाएं।

5. आप चाहे तो महीने में एक बार अपने टॉवल को ड्राईक्लीन के लिए भेज सकते हैं।

6. अपना अलग टॉवेल इस्तेमाल करें। किसी का तौलिया भी इस्तेमाल ना करें।

7. मुलायम तौलिएं का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है।


from Rochak Post http://ift.tt/2Ga3x8v

No comments:

Post a Comment