Friday, 9 February 2018

बजरंग बाण के पाठ से मिलेगी जीवन में हर संकट से मुक्ति


हनुमान जी कलियुग के देवता है। संकट मोचन हनुमान सभी के दुखों को दूर करते हैं उनकी हर समस्या का समाधान करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में आ रही समस्याओं से परेशान हैं तो यहां पर आज हम आपको भगवान बजरंगबलि का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने के बाद आपके जीवन से सारी समस्याओं का अंत हो जाएगा।


बजरंग बाण के फायदे:

# कदली वन, या कदली वृक्ष के नीचे बजरंग बाण का पाठ करने से विवाह की बाधा खत्म हो जाती है। यहां तक कि तलाक जैसे कुयोग भी टलते हैं बजरंग बाण के पाठ से।

# अगर किसी प्रकार के ग्रहदोष से पीड़ित हों, तो प्रात:काल बजरंग बाण का पाठ, आटे के दीप में लाल बत्ती जलाकर करें। ऐसा करने से बड़े से बड़ा ग्रह दोष पल भर में टल जायेगा।

# अगर शनि, राहु, केतु जैसे क्रूर ग्रहों की दशा, महादशा चल रही हो तो उड़द दाल के 21 या 51 बड़े एक धागे में माला बनाकर चढ़ायें। सारे बड़े प्रसाद के रुप में बांट दें। 

# अगर किसी कारणवश जेल जाने के योग बन रहे हों, या फिर कोई संबंधी जेल में बंद हो तो उसे मुक्त कराने के लिए हनुमान जी की पूंछ पर सिंदूर से 11 टीका लगाकर 11 बार बजरंग बाण पढ़ने से कारागार योग से मुक्ति मिल जाती है। 

# अगर आप हनुमान जी को 11 गुलाब चढ़ाते हैं या फिर चमेली के तेल में 11 लाल बत्ती के दीपक जलाते हैं तो बड़े से बड़े कोर्ट केस में भी आपको जीत मिल जायेगी।




from Fir Post http://ift.tt/2EhMe9a

No comments:

Post a Comment