पिंपल्स कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं होती है, पर अगर ये आपके चेहरे पर आ जाए तो इससे आपके चेहरे की पूरी खूबसूरती खराब हो जाती है। सभी लड़के लडकियां पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत सारे उपायों का इस्तेमाल करते हैं पर कोई भी उपाय उनकी समस्या को दूर नहीं कर पाता है।
# बेकिंग सोडा होता है बहुत फायदेमंद :
बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहा जाता है, यह आपके लिए एक परत के रूप में काम करता है जिसके कारण आपकी स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और डेड स्किन साफ हो जाती है। ये आपकी स्किन के ph लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
# ऐसे करें इस्तेमाल :
अगर आप पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा ले ले। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर के बाद इसे धो दें, ऐसा करने से आपके चेहरे से पिम्पल्स की समस्या दूर हो जाएगी।
from Fir Post http://ift.tt/2Bn1uyT




No comments:
Post a Comment